इंदौर। सामाजिक, सांस्कृतिक संस्था श्री गणेश मंडल द्वारा 22 से 23 जून तक कीर्तन सोहळा का आयोजन किया जाएगा। इसमें ह.भ.प्र. रोहिणी कौस्तुभ परांजपे पुणे की कीर्तन की प्रस्तुति दी जाएगी। कीर्तन प्रतिदिन शाम 6.30 बजे श्रीगणेश मंडल के मां चंद्रवती सभागृह में होंगे।
श्री गणेश मंडल के अध्यक्ष विनय पिंगले एवं सचिव किरण मांजरेकर ने बताया कीर्तन सोहळा मराठी संस्कृति की बहुत पुरानी परंपरा है।