BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 18, 2024, 5:24 pm
KHABAR : बालिकाओं को संस्कारवान बनाने के लिए गायत्री परिवार व सहयोगी संस्था भारत विकास परिषद ने किया पांच दिवसीय कन्या कौशल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर 

Share On:-

मनासा। बालिकाओं को संस्कारवान बनाने हेतु गायत्री परिवार व सहयोगी संस्था भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित 5 दिवसीय आवासीय कन्या कौशल शिविर (व्यक्तित्व विकास शिविर) आयोजन मनासा गयात्री शक्ति पीठ पर आयोजित हुआ, जिसमें मनासा तहसील की लगभग 15 गाँवों से आई 43 बालिकाओं ने प्रशिक्षण लिया। कन्या कौशल प्रशिक्षण शिविर में कन्याओं ने भारतीय संस्कृति के अनुरूप जीवन निर्माण के विभिन्न आयामों के अंतर्गत यज्ञ, योग, ध्यान, आसन, बंद मुद्रा ,गीत, संगीत ,वैदिक मंत्रों के साथ जीवन जीने की कला का सफलतापूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त किया बालिकाओं द्वारा नगर में जागृति हेतु चल समारोह भी निकाला गया जिसका मनासा नगर की कई संस्थाओं ने जगह जगह स्वागत किया। 
प्रशिक्षण के लिए गायत्री परिवार हरिद्वार से प्रशिक्षित  पवन भैया एवं निशा दीदी द्वारा बच्चों को बहुत ही सरल एवं सहज तरीके से प्रतिदिन प्रशिक्षित किया गया व जीवन जीने की कला के साथ साथ सनातन संस्कृति की भी सम्पूर्ण जानकारी इतने कम समय मे अधिकतम देने का प्रयास किया।
भारत विकास परिषद शाखा मनासा के सदस्यों व महिला सदस्यों द्वारा प्रतिदिन उपस्थित होकर लस्सी ,मटका कुल्फी, नींबू शिकंजी ,ठंडाई का वितरण किया। बिदाई समारोह के दिन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्षा डॉ सीमा अजय तिवारी पूर्व नगर पंचायत अध्यक्षा नीलिमा मारू गायत्री परिवार के जिला समन्वयक गिरिराज चौहान गायत्री परिवार मनासा के वरिष्ठ परिजन बंशीलाल कछावा ने संबोधित किया। साथ ही भारत विकास परिषद के अध्यक्ष पंकज पोरवाल ने अपने विचार व्यक्त किये।
प्रशिक्षण के अंतिम दिवस बिदाई समारोह के दिन भारत विकास परिषद शाखा मनासा द्वारा बालिकाओं को स्पेशल बिदाई किट प्रदान किये गए। जिसमे भारत विकास परिषद के अध्यक्ष पंकज पोरवाल, कोषाध्यक्ष सुनील सोनी सेवा प्रमुख आशीष पलोड़,माधव मुंगड,डॉक्टर अजय विजयवर्गीय, अंकेश झंवर, अंकुश सोडानी,गौरव मंत्री के साथ ही महिला प्रमुख राखी पलोड़,डिम्पल मुंगड,एवं महिला सदस्य सीमा तिवारी,किरण सोनी,आरती झंवर,सपना सोडानी विशेष रूप से उपस्थित थी।
गायत्री परिवार द्वारा भी सभी बच्चों को प्रमाण पत्र व प्रथम द्वितीय तृतीय आने वाली बालिकाओं को शील्ड का वितरण किया गया साथ ही एक साहित्यिक किट उनके द्वारा भी प्रदान किया गया कार्यक्रम का सफल संचालन महेश धनोतिया द्वारा किया गया और अंत में निशा दीदी द्वारा एक बिदाई गीत गाया जिससे वहा पर उपस्थित प्रत्येक बंधु,मातृशक्ति व बालिकाओं की आंखें नम हो गई। सफलतम सम्पन्न कार्यक्रम के लिए गयात्री परिवार शाखा मनासा ने सभी सहयोगी स्नेहीजनों एवं संस्थाओं का आभार व्यक्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE