उज्जैन। पुलिस अधीक्षक उज्जैन द्वारा क्षेत्र में अवैध रुप से जुआ, सट्टा खेलने वाले आरोपियों की धरपकड हेतु निर्देशित किया जा रहा है। इसी क्रम में थाना उन्हेल पर मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि गोपी गार्डन में कुछ लोग ताश पत्तो पर रुपये पैसे की हार जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे है।
उक्त सूचना पर मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर पहुंच कर पाया की कुछ लोग ताश पत्तो से हार जीता का दांव लगाकर जुआ खेल रहे है घटना स्थल से 04 आरोपियों को जुआ खेलते मय नगदी 62,860/- रु एवं 52 ताश पत्तो के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपियों का कृत्य धारा 13 जुआ एक्ट का पाया जाने से थाना उन्हेल पर आरोपीगणों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 178/18.6.24 धारा 13 जुआ एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
▪️आरोपियों का विवरण एवं अपराधिक रिकॉर्ड -
1.रामलाल निवासी उन्हेल।
2.विकास जायसवाल निवासी नाला बस स्टेण्ड उन्हेल।
3.भगवान लाल धाकड निवासी पुराना बस स्टेण्ड उन्हेल पूर्व से 01 अपराध पंजीबद्ध है।
4.प्रदीप उर्फ पप्पु निवासी उन्हेल पूर्व से 02 अपराध पंजीबद्ध है।
▪️सराहनीय भूमिका
उक्त सराहनीय कार्य में श्री आर.एस. भाबोर,थाना प्रभारी उन्हेल, उनि मदनलाल मालवीय, प्र, आर 352 रामेश्व पटेल, प्रआर. 1145 महेन्द्र मिश्रा, आर 1676 बंटी जाट, आर 1630 संजीव नैन, आर 1530 शिवकानंत पाण्डे, आर 744 देवेन्द्र आर 1660 विक्रम, महिला आर 1480 आरती पाल, आर 1486 जितेन्द्र पाल, आर.439 पवन वर्मा, आर. 1344 उदय सिंह यादव ।