पिपलियामंडी। मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में भाजपा सरकार के उप मुख्यमंत्री देवड़ा के क्षेत्र में अजब गजब नगर परिषद कार्यालय का सभागृह बिजनेस प्लान का केंद्र बन गया है। यहां प्राइवेट कंपनी के पदाधिकारियों द्वारा विधिवत तरीके से सेमिनार का आयोजन किया गया। राजस्व विभाग के जिम्मेदार पद पर कार्यरत अधिकारी के नेतृत्व में सेमिनार के आयोजन पर जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों ने चुप्पी साधी...? जनप्रतिनिधियों का राजस्व के अधिकारी से आखिर ऐसा क्या मोह कई दिन बीतने के बाद आज तक नोटिस जारी करने की बजाए बात को दबाने में लगे हैं...?