नीमच। नारकोटिक्स विभाग में किसानों की आवाज उठाने के लिए। अफीम काश्तकारों के सुझाव और समस्याएं सुनने के लिए नारकोटिक्स विभाग किसानों की तरफ से प्रतिनिधि के तौर पर राजेश पाटीदार कनावटी को नियुक्त किया है।
किसान नेता राजेश पाटीदार कनावटी ने बताया कि विभाग की तरफ से मुझे प्रथम खंड से साढ़े छह हजार किसानों का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला है। आगामी 25 जुलाई को होने वाली बैठक में किसानो की बात रखेंगे, जिसमें महत्वपूर्ण डोडाचूरा की धारा 8/29 को एनडीपीएस एक्ट से बाहर निकालने और चोरी के पट्टों को जल्द जारी करने पर जोर दिया जाएगा और भी कई समस्या किसानों की है। उनकी बात सुनकर विभाग तक पहुंचायेंगे।