BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 18, 2024, 6:19 pm
BIG REPORT : कलेक्‍टर ने की जनसुनवाई, 117 आवेदकों की समस्‍याएं सुन अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, बोले- कृषि‍ भूमि पर आने-जाने के आम रास्‍तों, शासकीय जमीनों से अवैध अतिक्रमण हटवाएं, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कृषि भूमि पर आने जाने के आम रास्‍तो, शासकीय जमीनों से अवैध अतिक्रमण तत्‍काल हटवाएं। राजस्‍व अधिकारी रास्‍ता विवादों का निराकरण प्राथमिकता से करे। यह निर्देश कलेक्‍टर  दिनेश जैन ने मंगलवार को कलेक्‍टोरेट में जनसुनवाई करते हुए दिए। जनसुनवाई में दारू निवासी नंदलाल सालवी ने अपनी कृषि भूमि पर आने जाने के रास्‍ते पर से अवैध अतिक्रमण हटवाने संबंधी आवेदन पर कलेक्‍टर जैन ने कार्यवाही करते हुए एसडीएम नीमच को उक्‍त निर्देश दिए। इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद, एडीएम लक्ष्‍मी गामड एवं जिला अधिकारी उपस्थित थे।

जनसुनवाई में 117 आवेदकों की समस्‍याएं सुनी। जनसुनवाई में कलेक्‍टर ने मनासा के मुलचंद मीणाके आवेदन पर उसके पुत्रों के विरूद्ध भरण पोषण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही करने के निर्देश एसडीएम मनासा को दिए। अठाना की कमलाबाई के आवेदन पर कलेक्‍टर ने एसडीएम जावद को राजस्‍व प्रकरण दर्ज कर पटवारी को कारण बताओं नोटिस जारी करने तथा अनावेदक चंदा बाई एवं चमन औड को भी नोटिस जारी करनेके निर्देश दिए। ग्राम भांडिया के रामचंद्र पुजारी, सुवाखेडा की चंचल यादव, ग्राम बामनिया की मनोहरी बाई नायक, जगेपुर के बद्रीलाल मीणा, गांधी नगर नीमच की उषा वैष्‍णोई, झालरी के लक्‍खा गुर्जर, जावद के मोहनलाल पंवार, वि‍ष्‍णोदेवी नगर नीमच के शिवराम पाटीदार, बरूखेडा के ताराचंद, दांता की सुरजबाई, खेडा बांगरेड के बंटी चंदेल, बोरखेडी के लालसिह, कलेपुर के शैलेन्‍द्र सिह, छायन के महेन्‍द्र सिह, जीरन की पूजा बैरागी, जावी के पंकज पाटीदार, बलवंत पाटीदार, बराडा के प्रहलादसिह, सिंगोली के ब्रदीलाल कुमावत, चचौर के जगदीश गुप्‍ता, रामपुरा के मुकेश गौडआदि ने भी जनसुनवाई में उपस्थित होकर अपने आवेदन प्रस्‍तुत कर अपनी समस्‍याएं सुनाई।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE