नीमच। शहर में एक तो पेयजल संकट गहराया हुआ ह। वहीं जितना पानी आ रहा है वह भी गंदा व बदबूदार। यह कहानी है नीमच के वार्ड नंबर 16 मौलाना आजाद वार्ड के टाल मोहल्ले की। वार्ड नंबर 16 के निवासी पिछले दो माह से गंदा और बदबूदार पानी पीने को मजबूर है। जिसकी शिकायत वार्ड पार्षद और नगर पालिका में जिम्मेदार महकमे को भी की गई। लेकिन कोई ठोस हल नहीं निकला। वार्ड वासियों का कहना है कि नगर पालिका के जलकल विभाग के कर्मचारी आते हैं और औपचारिकता पूरी करके वापस चले जाते हैं। इस गंदे पानी की वजह से हमारे क्षेत्र के नागरिकों में बीमारियां फैल रही है। पेट में तकलीफ होने लगी है। लेकिन कोई जिम्मेदारी से इस समस्या का समाधान नहीं निकालता। हमने वार्ड पार्षद नजमा और पार्षद प्रतिनिधि इकराम पहलवान को भी इस बाबत शिकायत की। सीएम हेल्पलाइन 181 लेवल 4 तक अपनी परेशानी से अवगत कराया है। लेकिन समाधान नहीं निकला।