नीमच। कलेक्टर दिनेश जैन, जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद, डीपीसी किरण आंजना एवं जिला शिक्षा अधिकारी सीके शर्मा ने मिशन बैंचमार्क के तहत जिले की शासकीय शालाओं में जनसहयोग से उपलब्ध करवाए गये फर्नीचर का अवलोकन किया। कलेक्टर ने अधिकारियों के साथ गिरदौडा के मीडिल स्कूल में जनसहयोग के उपलब्ध करवाएं गये फर्नीचर का अवलोकन किया और विद्यार्थियों से फर्नीचर से हो रही सुविधा के बारे में चर्चा कर जानकारी ली। फर्नीचर पर बैठकर पढाई करते छात्र-छात्राएं काफी खुश नजर आ रहे थे।