मंदसौर। जिले की नारायणगढ थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में वर्ष 2020 से फरार चल रहे एक ईनामी आरोपी को गुना से गिरफ्तार किया है। आरोपी थाना नारायणगढ के अपराध में 100 किलो डोडाचूरा में वर्ष 2020 से फरार चल रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा 5000 रुपये के ईनाम की उद्दघोषणा भी की गई थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक मंदसौरअनुराग सुजानिया के द्वारा एनडीपीएस एक्ट के फरार आरोपियों की धरपकड हेतु निर्देशित किया गया था जिसके तारतम्य मे आज दिनांक 18.06.2024 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गौतम सौलंकी, अनुविभागीय अधिकारी मल्हारगढ नरेन्द्र सौलंकी के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी नारायणगढ़ अनील रघुवंशी के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम नारायणगढ द्वारा थाना हाजा के अपराध क्रमांक 213/20 धारा 8/15,25,29 एनडीपीएस एक्ट मे फरार आरोपी मनोज सिह पिता भगवान सिंह उर्फ भगवान दास मोर्य उम्र 38 साल निवासी पृथ्वीनगर हरीजन बस्ती सिरोल जिला ग्वालियर को जिला गुना से गिरफ्तार किया गया। आरोपी से प्रकरण के संबंध मे पुछताछ की जा रही है।
गिरफ्तारशुदा आरोपी-
मनोज सिह पिता भगवान सिंह उर्फ भगवान दास मोर्य उम्र 38 साल निवासी पृथ्वीनगर हरीजन बस्ती सिरोल जिला ग्वालियर
पुलिस टीम-
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक अनिल रघुवंशी, उनि भारत भाबर, आर 874 आनन्द मालवीय व आर चालक 689 हुकुम सिंह की सराहनिय भूमिका रही।