BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 19, 2024, 11:00 am
KHABAR : व्यापारी के साथ हुई धोखाधड़ी के मामले में मनासा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी चढ़े खाकी के हत्थे, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर 

Share On:-

मनासा। व्यापारी के साथ हुई धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने 89 क्विंटल खरबूजे के बीज किमती 26 लाख रूपये का गबन कर व्यापारी के साथ धोखाधड़ी की थी। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 14.06.2024 को फरियादी राघवेन्द्र पिता ओंकार सिंह यादव निवासी शंकरपुर थाना चंदेरी जिला अशोकनगर ने रिपोर्ट किया कि राजु नाथ पिता कालुनाथ कालबेलिया निवासी डलमु थाना गरोठ 3-4 साल से कंबल बेचने आता जाता रहा है में खरबुजे की खेती करता हूं। करीब 15-20 दिन पहले राजू मेरे गांव शंकरपुर आया व मुझे प्रलोभन दिया कि तुम्हारे यहां खरबुजे के बिज कम भाव है तथा हमारे उधर रामपुरा मण्डी में खरबुजा 40 हजार रूपये क्विंटल बिकता है तुम किसानों से उधार खरबुजे का बिज खरीद लो और हमारे क्षेत्र में रामपुरा मण्डी में बेंचकर मुनाफा आधा आधा कर लेंगे। बाद में मैंने मेरे क्षेत्र के किसानों से 131 क्विटल 05 किलो बिज 29 हजार रू क्विंटल के भाव से खरीदा था तथा मेरे गांव के दो किसान व राजू के साथ आयशर के युपी 93 बीटी 5368 में कुल 199 बोरियों में भरकर रवाना किया था जो दिनांक 08.06.24 व 09.06.2024 को अवकाश होने से राजू नाथ ने उसके परिचित बालूनाथ पिता मेहताबनाथ कालबेलिया, दीपक नाथ पिता कालुनाथ कालबेलिया व सज्जन नाथ पिता कालु नाथ कालबेलिया को मनासा बुलाया तथा खरबुजे की बोरीया उसके परिचित मनीष गायरी नि० रामपुरा को बुलाकर अरिहंत वेयर हाउस बर्डिया में उतार दिया तथा मनीष वापस रामपुरा चला गया हम सभी संजीवनी होटल में जाकर रूके तथा मुझे राजुनाथ तथा उसके साथीयों ने धोखे में रखकर बताया कि सोमवार को मण्डी खुलते ही तुम रामपुरा पीकअप में नमुने के लिये खरबुजे के बीज बैचकर आ जाओं तो मैं अपने साथीयो के साथ पीकअप में 16 क्विटल 05 किलो बीज बेचकर आया व होटल में गया तो राजु व उसके साथी नही मिले फिर मे उनको ढूंढने वेयर हाउस गया तो वेयर हाउस से राजु, कालु व दिपक नाथ वेयर हाउस से 89 क्विंटल 75 किलो खरबुजा बीज लेकर चले गये तथा मेरे साथ धोखाधडी की।

उक्त घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक नीमच अंकित जायसवाल द्वारा तत्काल संज्ञान लिया जाकर एसडीओपी मनासा व थाना प्रभारी मनासा को तत्काल वेधानिक कार्यवाही करने एवं आरोपी की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित करने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसोदिया एवं एसडीओपी विमलेश उईके के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मनासा द्वारा रिपोर्ट पर थाना मनासा आरोपीगणो के विरूध्द धारा 420,406,34 भादवि का पंजिबध्द किया गया तथा आरोपीयों की तलाश कर आरोपी बालुनाथ पिता मेहताब नाथ कालबेलिया उम्र 50 साल नि० बालोदा थाना गरोठ, सज्जन पिता कालु नाथ कालबेलिया उम्र 35 साल नि० डलमु थाना गरोठ जिला मंदसौर, दीपक परित कालुनाथ कालबेलिया उम्र 50 साल नि० नारीया बुजुर्ग थाना गरोठ जिला मंदसौर को गिरफ्तार किया जाकर आरोपीयों के कब्जे से 06 लाख रूपये नगदी जप्त की गयी है। तथा प्रकरण में और आगे अनुसंधान जारी है। 

जप्त सामग्री 
06 लाख रूपये नगदी

गिरफ्तार आरोपी- 
बालुनाथ पिता मेहताब नाथ कालबेलिया उम्र 50 साल निवासी बालोदा थाना गरोठ, सज्जन पिता कालु नाथ कालबेलिया उम्र 35 साल नि० डलमु थाना गरोठ, दीपक परित कालुनाथ कालबेलिया उम्र 50 साल निवासी नारीया बुजुर्ग थाना गरोठ।  

फरार आरोपी- 
राजुनाथ पिता कालुनाथ कालबेलिया निवासी डलमु थाना गरोठ जिला मंदसौर 

सराहनीय कार्य- 
थाना प्रभारी मनासा व उनकी टीम उनि० निलेश सोलंकी, सउनि० रमेश मोरी, आर अनिल धाकड, आर अनिल असवार, आर विवेक धनगर, आर धर्मेन्द्र सिंह, आर तेजसिह, आर हेमंतसिंह, सेनिक घनश्याम का विशेष योगदान रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE