BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 19, 2024, 12:08 pm
KHABAR : स्कूल चलें हम अभियान के तहत सीएम राइज स्कूल मल्हारगढ़ के प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री देवड़ा, नवीन बच्चों का तिलक लगाकर किया स्वागत, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा आज मल्हारगढ़ सीएम राइज स्कूल में स्कूल के प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। स्कूल चलें हम अभियान के तहत यह कार्यक्रम प्रदेश के साथ-साथ सभी जिलों तथा जिलों के प्रत्येक विद्यालय में आयोजित किया गया। उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने स्कूल में प्रवेश पाने वाले नवीन बच्चों का तिलक लगाकर, पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया तथा उन्हें मंच से ही पुस्तके भी भेंट की। प्रवेश उत्सव कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष सहित अन्य सभी जनप्रतिनिधि, कलेक्टर दिलीप कुमार यादव, सीईओ जिला पंचायत कुमार सत्यम, मल्हारगढ़ एसडीएम, स्कूल प्राचार्य, जिला अधिकारी, कर्मचारी, स्कूल के बच्चे, आम नागरिक, पत्रकार मौजूद थे।

प्रवेश उत्सव कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री ने स्कूल में बच्चों को पढ़ाया। उन्होंने बच्चों को बताया कि किस तरह से पढ़ाई की जाती है, कैसे अध्ययन करना चाहिए। किस तरह शिक्षक की बात मानना चाहिए। किस तरह से शिक्षा हमें अच्छे भविष्य की ओर ले जाती हैं। एक शिक्षा ही एक ऐसा माध्यम है जो हमारे आने वाले भविष्य के द्वार खोलती हैं।

प्रवेश उत्सव कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा कहा गया कि बच्चे ही देश का भविष्य होते हैं। आज प्रवेश उत्सव कार्यक्रम जिले के साथ-साथ प्रदेश में मनाया जा रहा है। बच्चों का स्वागत करके स्कूलों में प्रवेश दिलाया जा रहा है। बच्चों का मन सच्चा होता है, बच्चे भगवान के समान होते हैं। बच्चे गीली मिट्टी के समान होते हैं। उनको जैसा चाहे वैसा बनाया जा सकता है, लेकिन यह जिम्मेदारी पालक और शिक्षक की होती है। सीएम राइज स्कूल के माध्यम से स्कूल के बच्चों को बहुत अच्छा वातावरण मिल रहा है। बेहतर शिक्षा मिल रही हैं। इन स्कूलों में हर तरह की सुविधा फ्री में मिल रही हैं। प्रधानमंत्री ने भी आने वाले भारत की चिंता करते हुए प्रत्येक कार्य किया है।

बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र की हर सुविधा सरकार के माध्यम से मिल रही है। सुविधा के साथ-साथ पढ़ना बच्चों का महत्वपूर्ण दायित्व होता है और यह दायित्व उनके माता-पिता का भी हैं। इसलिए सभी अपने बच्चों को अच्छी शिष्टाचार, संस्कार युक्त शिक्षा प्रदान करें। बच्चों को समय पर स्कूल भेजें। इसके साथ ही सभी शिक्षक भी बच्चों को इतना अच्छा पढ़ाए कि भविष्य में बच्चे शिक्षक को याद रखें। बचपन सीखने के लिए होता है, इसलिए सभी मन लगाकर अच्छे से पढ़ाई करें। सीएम राइज स्कूल का मुख्य उद्देश्य था कि गरीब से गरीब एवं दुरुस्त रहने वाला बच्चा भी फ्री में शिक्षा प्राप्त करें। कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। स्कूलों में जो शिक्षक की कमी है। उस कमी को दूर करने के लिए प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कलेक्टर को भी निर्देश देते हुए कहा कि सीएम राइज स्कूल में अधिक से अधिक बच्चों का प्रवेश करवाए। ताकि अधिक से अधिक बच्चे निशुल्क बेहतर शिक्षा प्राप्त कर सके।

बहुत जल्द गांधी सागर का पानी मल्हारगढ़ के खेतों तक पहुंचेगा। जल जीवन मिशन के माध्यम से घर-घर शुद्ध पीने का पानी का पहुंचेगा, इन दोनों योजना के निर्माण पर कार्य चल रहा है बहुत जल्द कार्य पूरे हो जाएंगे। मल्हारगढ़ में 50 बिस्तर अस्पताल का निर्माण हो इसके लिए कार्य किया जा रहा है। उन्होंने विशेष तौर पर सभी से कहा कि सभी को अपने गांव पर गर्व महसूस होना चाहिए और यह गर्व तभी महसूस होता है जब हम गांव की अच्छे से साफ-सफाई करें। इसकी चिंता हम सभी को करना चाहिए। अंत में उन्होंने सभी स्कूल के बच्चों से कहा कि सभी बहुत अच्छे से पढ़ाई करें तथा देश का नाम रोशन करें। कार्यक्रम के अंत में उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने स्कूल परिसर में ही पौधारोपण किया। तथा सभी को अधिक से अधिक पेड़ लगाने का संदेश प्रदान किया। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक पेड़ लगाए तथा पर्यावरण को बचाएं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE