नीमच। लोकसभा चुनाव के दौरान अनियमितता की शिकायत मिलने पर 25 अप्रैल को चुनाव आयोग के निर्देश पर नगर पालिका के तत्कालीन सीएमओ महेंद्र वशिष्ठ को मप्र शासन नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन कार्यालय उज्जैन में अटैच कर दिया था। मंगलवार को वशिष्ठ ने फिर से नगर पालिका में सीएमओ का चार्ज ले लिया है।
सीएमओ वशिष्ठ लंबे समय से नगर पालिका में मनमाने तरीके से काम करते हुए गड़बडिय़ां कर रहे थे। कई मामलों में प्रमुख सचिव और लोकायुक्त में जांच भी चल रही है। निरंतर शिकायतों के बाद लोकसभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग के निर्देश पर 25 अप्रैल को मप्र शासन नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने सीएमओ वशिष्ठ को संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन कार्यालय उज्जैन में अटैच कर दिया था। इसके बाद से डिप्टी कलेक्टर रश्मि श्रीवास्तव सीएमओ का कार्य संभाल रही थीं।