BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 19, 2024, 3:01 pm
KHABAR : अधिकारी के विरोध में रेल कर्मचारियों का प्रदर्शन, वेरेएयू ने कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ उठाई आवाज, मुर्दाबाद के लगाए नारे, पढे़ खबर

Share On:-

रतलाम। वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन द्वारा लोकल समस्याओं, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर की कर्मचारी विरोधी नीतियों एवं वर्तमान परिस्थितियों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। बुधवार को लोकोमोटिव केयर सेंटर डीजल शेड रतलाम गेट पर सभा (गेट मीटिंग) कर आयोजन रेल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।


विरोध प्रदर्शन वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह सोलंकी, मंडल मंत्री मनोहर सिंह बारठ के नेतृत्व में किया गया।


मंडल मंत्री बारठ ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि रेल प्रशासन द्वारा लोकोमोटिव केयर सेंटर में कर्मचारियों को मानसिक तनाव दिया जा रहा है। नई व्यवस्था लागू कर, रेल प्रशासन की हटधर्मिता के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए चेतावनी दी है कि शीघ्र ही नई व्यवस्था को परिवर्तन कर कर्मचारियों को तनाव देना बंद किया जाए। अन्यथा उसके परिणाम ठीक नहीं होंगे। यूनियन कर्मचारियों को अपना अधिकार दिलाना जानती है।


मंडल अध्यक्ष सोलंकी ने रेल प्रशासन को शीघ्र ही दिए गए आदेशों को वापस लेने की चेतावनी दी है। मंडल कोषाध्यक्ष शैलेश तिवारी ने कहा कि रेल प्रशासन अपनी गलती एवं नाकामी को छुपाने के लिए कर्मचारियों पर दबाव की नीति अपना रहा है। जिसे वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन पूरी तरह उजागर करके रहेगा। पिछले दो-तीन महीने में ऐसी क्या घटना हो गई जिसके पीछे यहां पर यह नए-नए प्रयोग कर्मचारियों पर थोपे जा रहे है। कर्मचारियों को प्रॉपर प्रशिक्षण नहीं देना एवं अधिक कार्य लेना इस नीति को लागू करने के लिए यह सब दबाव बनाया जा रहा है।


सभा को संगठन मंत्री सुनील चतुर्वेदी ने भी संबोधित किया। कर्माचरियों ने नेताओं ने कहा कि कर्मचारियों को दी गई चार्ज शीटो के संबंध में प्रशासन को अपनी चेतावनी दी है कि भविष्य में बिना कारण किसी कर्मचारी को चार्ज शीट देकर उसे पर मानसिक दबाव बनाने की कोशिश ना करें।


इस दौरान सहायक मंडल मंत्री हरीश चंदवानी, डीजल शेड शाखा सचिव भूपेंद्र गुर्जर, शाखा अध्यक्ष भूपेंद्र मकवाना, मैकेनिक ब्रांच के अध्यक्ष राजेश माथुर, सचिव कुलदीप सिंह, डीआरएम ब्रांच शाखा के सचिव अशोक तिवारी, यातायात ब्रांच मनीष जोशी, दिनेश छपरी, जनरल ब्रांच सचिव पंकज पंवार, कपिल गुर्जर, ओम प्रकाश मीणा, जितेंद्र सोनी, रामजीत मीणा, सतीश लाल सिंह, मुकेश सोनी, प्रदीप महावर, अनिल कुमार आदि उपस्थित रहे।


 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE