इंदौर। द विद्यांजलि इंटरनेशनल स्कूल की दो शिक्षिकाओं को भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के तहत गायत्री शक्तिपीठ भोपाल द्वारा राज्य स्तरीय सम्मान देकर सम्मानित किया गया। भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में राधा शर्मा को राज्य स्तर पर द्वितीय पुरस्कार एवं ममता चित्तौड़ा को बच्चों में संस्कृति और सभ्यता के प्रति जागरूक करने एवं उत्कृष्ट परीक्षा संयोजक के रूप में राज्य स्तर पर अलंकृत किया गया।
इस मौके पर स्कूल के चेयरमैन संजय पाव और प्राचार्य गीता तनेजा ने शिक्षिकाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बधाई दी है।