इंदौर। अयोध्या में श्रुत पंचमी महोत्सव पर जगद्गुरु पीठाधीश कर्मयोगी स्वस्ति रवींद्रकीर्ति स्वामीजी के 75वें जन्म दिवस पर स्वामीजी के सद्कार्यों का गुणानुवाद कर सम्मान किया गया। स्मृति चिह्न भेंट करने का सौभाग्य इंदौर के हसमुख उर्मिला गांधी परिवार को प्राप्त हुआ।
दीप प्रज्जवलन करने का सौभाग्य कुलाधिपति सुरेश जैन टीएमयू, तीर्थ क्षेत्र कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जंबूप्रसाद चादवड़, नगर अध्यक्ष भूषण कासलीवाल, तीर्थ कमेटी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय पापड़ीवाल, आयोध्या क्षेत्र कार्याध्यक्ष अनिल जैन एवं तीर्थ कमेटी राष्ट्रीय मंत्री हसमुख जैन गांधी आदि समाजजन ने किया।