भोपाल। पटेल नगर स्थित इस्कॉन मंदिर प्रबंधन 13 जुलाई को जगन्नाथ रथयात्रा का आयोजन करेगा। इसके लिए 28 फीट ऊंचा, 27 फीट लंबा और 17 फीट चौड़ा रथ तैयार किया जा रहा है। इसके निर्माण में 60 घन फीट सागौन की लकड़ी, 2 टन लोहे का उपयोग किया जाएगा।
रथ में भगवान के विभिन्न दिव्य लीलाओं को दर्शाते हुए सुंदर चित्र अंकित रहेंगे। भगवान जगन्नाथ, बलदेव और सुभद्रा के विग्रह इस्कॉन इंदौर से लाए जाएंगे। श्रीमहामन प्रभु एमपी जोनल प्रभारी मुख्य अतिथि होंगे। यात्रा भारत टॉकीज से शाम 4 बजे शुरू होकर विभिन्न मार्ग से होते हुए प्लेटिनम प्लाजा पहुंचेगी और यहीं पर शाम 7 बजे समाप्त होगा।