गरोठ। आज परिषद शामगढ़ की नवीन बस स्टैंड स्थित दुकानों की आरक्षण समिति की बैठक नपा अध्यक्ष कविता यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सर्व समिति से गोटी सिस्टम के द्वारा दुकानों का आरक्षण किया गया। एक नन्ही बालिका से गोटी उठकर 42 दुकानों का आरक्षण किया गया इसमें अनुसूचित जाति हेतु पांच दुकानें अनुसूचित जनजाति हेतु एक दुकान अन्य पिछड़ा वर्ग हेतु दो दुकान अनारक्षित महिला हेतु दो दुकान विकलांग हेतु एक दुकान एवं इसके बाद बची अन्य बाकी दुकाने अनारक्षित वर्ग के लिए आवंटित की गई।
इसके अलावा अन्य प्रस्ताव पर भी चर्चा की गई। जिसमें पांडुखाल स्थित सरकारी कुएं से शामगढ़ नगर तक पाइपलाइन डालकर पानी लाने जूना पानी सरकारी कुएं को साफ करके उसको वर्षा से पूर्व सही करने व वार्ड नंबर 13,14 ,15 में जल की समस्या के समाधान हेतु सतत टैंकरों से वार्डों में पानी सप्लाई करने की बात रखी गई।