BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 19, 2024, 5:07 pm
KHABAR : आमिर खान के बेटे जुनेद की फिल्म “महाराज“ का विरोध, वैष्णव समाज के लोग थाने पहुंचे, कहा फिल्म ने सनातन धर्म, वैष्णववाद का अपमान किया, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर आने वाली फिल्म महाराज के विरोध में श्री वल्लभ वैष्णव मंडल, महिला मंडल एवं युवा मंडल द्वारा खाराकुआ थाने पर प्रदर्शन किया गया। समाजजन ने आरोप लगाया कि फिल्म महाराज में सनातन धर्म और उसके समावेशी भगवान विष्णु के अनुयायी वैष्णववाद के आचार्य श्री के साथ ही, सनातन हिन्दु धर्म के आचार्य श्री गुरु संत का चित्रण किया गया है और सनातन हिन्दू धर्म के समाज विशेषकर वैष्णववाद एवं युवाओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाई गयी है। यह फिल्म वैदिक सनातन हिन्दु धर्म को भटकाने और हिन्दु धर्म के धर्म गुरुओं को खलनायक के रुप में चित्रित करने की मानसिकता से बनाई गयी है


मीडिया प्रभारी दीपक राजवानी ने बताया कि ओटीटी चैनल नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली महाराज को लेकर प्रदर्शन कर रहे है। साथ ही इस फिल्म में भगवान श्री कृष्ण जी पर अभद्र टिप्पणियाँ की गई है और हिन्दु धर्मगुरुओं व सनातन हिन्दु धर्म को कलंकित करने का प्रयास किया गया है। यह फिल्म 150 साल पहले के एक कोर्ट केस पर आधारित है जब अंग्रेजों का शासन था वे हिन्दु समाज को तोड़ना चाहते थे और आज 150 साल बाद इस केस के जरिये हिन्दु धर्म को अपमानित करने की कोशिश की जा रही है। इस प्रकार यह फिल्म सनातन हिन्दु धर्म और भारतीय समाज में वैष्णव संप्रदाय (भगवान विष्णु अनुयायी) धार्मिक गुरुओं आचार्य श्री, महाराज श्री की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के इरादे से बनाई गयी है और अगर यह फिल्म रिलिज हुई तो कानुन व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हो सकती है।


ऐसे में श्री वल्लभ वैष्णव मंडल, महिला मंडल एवं युवा मंडल के संयुक्त तत्वावधान में मंडल के सदस्यों एवं उज्जैन वैष्णव समाज जनों द्वारा खाराकुआ पुलिस थाने पर इस फिल्म के लेखक, निर्देशक और अभिनेता के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता वैष्णव जगदीश पांचाल, श्री वल्लभ वैष्णव मंडल के संस्थापक विट्ठल नागर, राजेंद्र शाह, आनंद पुरोहित, जयेश श्रॉफ, विशाल नीमा, अमित नागर, अमर दिसावल, हेतल शाह, नूपुर नीमा, वर्तिका नागर, राधा रानी सुगंधी सहित अन्य लोगों ने इस फिल्म पर तत्काल प्रतिबंध लगाने कर मांग की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE