शाजापुर। पुलिस अधीक्षक महोदय यशपाल राजपुत द्वारा थाना सुन्दरसी पर घटित गम्भीर प्रवृति के अपराध मे आरोपियो की तत्काल गिरफ्तारी के तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय टी.एस. बघेल, एसडीओपी महोदय त्रिलोकचन्द पंवार के मार्गदर्शन में फरार आरोपियो की तलाश एंव पतारसी के लिए थाना प्रभारी पंकज शाक्य के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।
दिनांक 18.06.2024 को थाना सुन्दरसी को फरियादी बाबूला गुर्जर पिता बलदेव सिह गुर्जर उम्र 28 साल निवासी पथरिया में हाजिर थाना आकर मौखिक रिपोर्ट किया कि मैं उक्त पते पर रहता हूँ। खेती करता हूँ। मेरे काका कमल सिंह की शादी नही होने से हमारे साथ ही रहता है। पास मे ही अर्जुन का घर भी है। आज दिन करीबन 03.30 बजे की बात है मैं अपने घर पर था। काका कमल सिंह की खटिया अर्जुन उठा कर ले गया था इसी बात को लेकर कमल सिंह ने अर्जुन के घर के सामने जाकर बोला कि मेरी खटिया क्यो उठाकर ले आया तो अर्जुन सिंह बोला कि तुझसे बने जो कर लेना और मां- बहन की नंगी नंगी गालिया देने लगा। काका कमलसिंह ने अर्जुन को गालिया देने से मना किया तभी उमराव सिंह भी आ गया उमराव सिंह भी गाली-गलोच करने लगा व कमलसिंह को पीछे से पकड़ लिया और बोला कि आज इसको जान से ही खत्म कर दो। इतने मे अर्जुन ने पत्थर उठाकर जान से मारने की नियत से कमलसिंह के सिर में मारा जो कमलसिंह के सिर मे सामने चोट आयी और खून निकलने लगा। अर्जुन ने पत्थर से दूसरी बार मारा जो कमलसिंह को नाक के उपर की ओर चोट लगी व खुन निकलने लगा। कमल सिंह चिल्लाया मैं बीच बचाव करने गया तो उमराव ने मुझे भी गाली-गलौच कर पत्थर की सिर में मारी जो मेरे सिर मे दाहिनी तरफ चोट लगी व खून निकलने लगा तभी कमलसिंह मौका पाकर वहां से जंगल तरफ भाग गया। तभी मुझे वहां मौजूद चैनसिंह पिता शिवजी गुर्जर व हिन्दू सिंह पिता माधव सिंह गुर्जर ने बीच बचाव किया व घटना देखी है। फिर मैं भी इन लोगों के डर के कारण जंगल मे भाग गया था। मुझे पता चला कि कमल सिंह को ज्यादा चोट होने से 100 डायल लेकर गयी है। तो मैं जैसे-तैसे बचता हुआ सुन्दरसी अस्पताल गया वहां मैंने कमल सिंह के बारे मैं पूछताछ की तो पता चला कि मेरे काका कमलसिहं को ज्यादा चोट होने से शाजापुर रेफर किया गया है। फरियादी बाबूलाल गुर्जर की ओर से अपराध क्रमांक 64/2024 धारा 307,323,294,34 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। अपराध सदर मे आज दिनांक को पीडीत कमल पिता भैरू सिह गुर्जर उम्र 45 साल निवासी पथरिया सीएचसी सुन्दरसी मे ईलाज हेतु भर्ती कराया गया जाकर प्राथमिक उपचार किया गया बाद पीडीत कमल गुर्जर को गम्भीर प्रवृति की चोट होने के कारण जिला अस्पताल शाजापुर रेफर किया गया जहाँ उपचारकर्ता डॉक्टर के द्वारा पीडीत कमल गुर्जर को मृत घोषित किया गया बाद मृतक कमल गुर्जर का अस्पताल चौकी शाजापुर 0’61/2024 धारा 174 जाफो का कायम किया जाकर पी.एम. करवाया गया। उक्त मर्ग को उनि महेन्द्र सिह चौहान के द्वारा थाने पर लाकर पेश करने पर असल मर्ग क्रमांक 08/2024 धारा 174 जाफो का पेश किया जाकर अपराध डायरी मे शामिल किया गया।
यह है कि अपराध सदर मे पीडीत कमल गुर्जर की मृत्यू हो जाने के कारण अपराध धारा 302 भादवि की परिधि मे आने के कारण का धारा 302 भादवि की वृद्धी की गई।
यह है कि वरिष्ठ अधिकारियो से प्राप्त दिशा निर्देश अनुरूप व अपराध की गम्भीरता को देखते आरोपियो 1. उमराव सिंह पिता भेरुसिंह गुर्जर 2. अर्जुन पिता उमराव सिंह गुर्जर निवासी गण पर्थारया की गिरफ्तारी हेतु ग्राम पथरिया एंव आरोपी उपस्थित स्थानो पर लगातार दबिश दी जाकर आरोपियो की धड पकड करने का प्रयास किया बाद मुखबिर सूचना प्राप्त होने पर थाना जावर जिला सीहोर पुलिस को सहायतार्थ लेकर बस स्टेण्ड जावर से आरोपीगणो को पकडा एंव दिनांक 19.06.2024 को 1. उमराव सिंह पिता भेरुसिंह गुर्जर, 2. अर्जुन पिता उमराव सिंह गुर्जर निवासी गण पथरिया को गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित की गई उक्त कार्य मे नीचे दर्शीत अधिकारी एंव कर्मचारीयो एंव थाना जावर जिला सीहोर पुलिस का उल्लेखनीय योगदान रहा है।
उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी सुन्दरसी निरी. पंकज शाक्य, उनि रतनलाल चौहान, सउनि राधेश्याम गोयल, सउनि कैलाश परमार, प्रआर 708 कृष्णपाल सिह, प्रआर 92 रबिन्द्र राय, आर 258 मनोज शर्मा, आर. 224 रूप सिह यादव, आर 108 आशुतोष, आर 322 माखन म.आर.370 आधिन्या जाट, सैनिक 26 चन्दर सिह की मुख्य भूमिका रही है।