शाजापुर। पुलिस अधीक्षक शाजापुर के निर्देशन मे एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसडीओपी महोदय शाजापुर के नेतृत्व मे बढते अपराधो पर अंकुश लगाने व अपराधियो को चिन्हित कर कार्यवाही करने के संबंध में थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया है।
अपराधो पर अंकुश लगाने की घटनाओ के इसी क्रम मे दिनांक 18.06.24 को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मोहन बडोदिया से लिखित सुचना प्राप्त हुई कि घायल नारायण पिता रामाजी जाति बागरी उम्र 70 साल निवासी ग्राम अरोलिया को मारपीट मे घायल होने से इलाज हेतु लाया गया है सुचना की तस्दिक की गई व फरियादी मनोहर पिता उमरावसिंह जाति बागरी निवासी अरोलिया की रिपोर्ट पर मारपीट करने वाले आरोपी एलकार पिता उमरावसिंह जाति बागरी निवासी ग्राम अरोलिया के विरूद्ध अपराध क्रमांक 157/24 धारा 307,294,506 भादवि का कायम किया जाकर त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी एलकार पिता उमरावसिंह जाति बागरी उम्र 42 साल निवासी ग्राम अरोलिया को गिरफ्तार किया गया जिसे माननीय न्यायालय पेश किया जावेगा।
उक्त सम्पुर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी निरीक्षक भरत सिंह किरार, एसआई कैलाश नारायण यादव, एएसआई सुभाष पटेल, प्रधान आरक्षक रामपाल सिंह राठौर, प्रधान आरक्षक विनोद शर्मा, आरक्षक सुरेश राठौर, आरक्षक सोनू यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।