चित्तौडगढ। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के चिकित्सा संस्थानों में 21 जून को प्रातः 07.00 से 08.00 बजे तक योग दिवस का आयोजन किया जावेगा।
डॉ ताराचन्द गुप्ता मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी योग दिवस का आयोजन जिले के जिला चिकित्सालय, उप जिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एंव आयुष्मान आरोग्य मन्दिरो पर आयोजित किया जावेगा। योग दिवस पद उपस्थित आमजन को योग के महत्व, जीवन में योग की आवश्यकता, योग के गुणो के बारे में एंव स्वास्थ्य को योग के माध्यम से केसै बेहतर व आरामदायक बनाया जा सकता है के बारे में प्रभारी संस्थान द्वारा बताया जावेगा।
इस वर्ष योग दिवस की खास थीम ʺमहिला सशक्तिकरण के लिये योगʺ रखी गई है। योगाभ्यास जिन्दगी को सहज, सरल बनाने के लिये कितना उपयोगी है। आमजन को योग के प्रति जन जागरूकता हेतु प्रेरित किया जावेगा।