BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 19, 2024, 7:54 pm
NEWS : राजस्थान में कक्षा 9 से 12 वीं के इतिहास में आहत करने वाली सामग्री हटाने की मांग, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के नाम सौंपा कलेक्टर को ज्ञापन, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। वर्तमान में राजस्थान में कक्षा 9 से 12 तक इतिहास में कुछ पढ़ायी जा रही विषयवस्तु को राष्ट्र विरोधी, हिंदू धार्मिक अस्थाओं पर प्रहार करने, हिंदू गौरव, हिंदू इतिहास को नजर अंदाज करने वाली एवं तुष्टिकरण पूर्ण सामग्री से भरपूर व विद्यार्थियों को दिशाभ्रमित कर इतिहास के वास्तविक ज्ञान से दूर करने वाली बताते हुए ऐसी विषय सामग्री को हटाने की मांग को लेकर मां भारती सेवा संस्थान चित्तौड़गढ़ द्वारा शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। 

ज्ञापन में संस्थान ने बताया कि वर्तमान में राजस्थान की इतिहास पुस्तकों में पढ़ायी जा रही विषयवस्तु भावनाओं को आहत करने वाली है। उन्होंने बताया कि 1858 के विद्रोह में नाना साहब, झांसी की रानी पाठ में कायर बताना, नवाब वाजिद अली शाह का पाठ, सिर्फ मुस्लिम यात्रियों अलबरूनी एवं इब्नबतुता को ही समझना जबकि विश्व के प्रसिद्ध कईं यात्री है। मीराबाई को कर्तव्य परायण हीन महिला बताना, आततायी शासकों को वास्तविकता से परे ऐतिहासिक स्मारकों का रक्षक बताना जबकि वे ही इन स्मारकों के भक्षक बने थे। औरंगजेब जिसने काशी, मथुरा सहित कईं मंदिर तुड़वाए, उनका कईं जगह महिमा मंडन जैसे कईं मुद्दों को वास्तविकता से परे बताते हुए ऐसी विषयवस्तुओं को हटा कर वास्तविक सामग्री के समावेश की मांग की गई। 

इस अवसर पर संस्थान के विजय माली, पहलवान कमलेश गुर्जर, योगेन्द्र सिंह, राजेन्द्र सिंह, राजकुमार कुमावत, अनिल मौड़, नाहर सिंह, जोगेन्द्रसिंह होड़ा सहित कईं पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE