चित्तौड़गढ़। 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी को लेकर सांसद कार्यालय सेंती में महिला मोर्चा जिला व नगर की बैठक हुई। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वीणा दशोरा के निर्देशानुसार महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष व योग दिवस जिला संयोजक एडवोकेट प्रेमलता गोस्वामी ने बैठक में महिला मोर्चा द्वारा योग दिवस के कार्यक्रम की रुपरेखा की जानकारी दी। महिला मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी एडवोकेट विदुषी बिल्लू ने बताया कि योग दिवस के साथ-साथ महिला मोर्चा की बहनों द्वारा राजस्थान की भजनलाल सरकार का धन्यवाद वआभार व्यक्त किया। भाजपा नगर अध्यक्ष सागर सोनी ने कहा कि अध्यापक भर्ती में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया है इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने भी महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया।
चित्तौड़गढ़ की समस्त महिला मोर्चा द्वारा भजनलाल सरकार को धन्यवाद प्रेषित किया गया। महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष इन्द्रा सुखवाल ने कहा कि राजस्थान सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण में मोदी के 33 प्रतिशत आरक्षण के साथ शिक्षक भर्ती में 50 प्रतिशत आरक्षण देकर महिलाओं को दोहरा लाभ दिया। जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट प्रेमलता गोस्वामी ने आगामी योग दिवस कार्यक्रम को लेकर तैयारी को लेकर रूपरेखा भी रखी। बैठक में जिला मंत्री संजू लड्ढा, प्रदेश सदस्य सिंपल वैष्णव, नगर अध्यक्ष व योग दिवस विधानसभा संयोजक इंदिरा सुखवाल, जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक, लोकेश त्रिपाठी, दीपक शर्मा तारावती धाकड़, जिला कार्यालय प्रभारी अंजना गोस्वामी, जिला आईटी सहसंयोजक चंदा पाराशर, नगर महामंत्री सुष्मिता गोस्वामी, पिंकी सोमानी, महालक्ष्मी गोस्वामी, सविता मुंदड़ा, कविता लालवानी, अलका चतुर्वेदी, रमा शर्मा, ज्योति व्यास, मधू नुवाल, बसंती शर्मा, माया छपरी बंद, गोविंद कंवर, रुचि महेरिया, रेखा जारौली, देवकी साहू व माया सोनी उपस्थित रही।