BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 20, 2024, 11:40 am
NEWS : बौद्धिक दिव्यांग एवं बाल गृह आवासित अभिरुचि शिविर का समापन, जिला कलक्टर बोले- दिव्यांगों के लिए माकूल वातावरण विकसित करें, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र परिसर में चल रहे बौद्धिक दिव्यांग एवं बाल गृह आवासित अभिरुचि शिविर का बुधवार को समापन हुआ। समापन समारोह को संबोधित करते हुए जिला कलक्टर आलोक रंजन ने कहा कि दिव्यांगों के लिए किस प्रकार से माकूल वातावरण और सुविधाएं विकसित की जा सके। हमें इस पर कार्य करने की आवश्यकता है ताकि सभी समानता के अधिकार के साथ स्वतंत्र वातावरण में जी सकें। उन्होंने दिव्यांगों बच्चों द्वारा लगाई गई कला प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।
कार्यक्रम में पूर्व उप जिला प्रमुख मिट्ठू लाल जाट ने कहा कि दिव्यांगों में आत्मबल और वैचारिक शक्ति का विकास करना समाज के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर दिव्यांग बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। जिला कलक्टर आलोक रंजन और पूर्व उप जिला प्रमुख व भाजपा जिलाध्यक्ष मिट्ठू लाल जाट ने बच्चों को सम्मानित किया। समापन समारोह में बाल अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक ओमप्रकाश तोषनीवाल, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक आशिन शर्मा, बाल कल्याण समिति चेयरमैन प्रियंका पालीवाल, गोपाल चौबे, हर्षवर्धन सिंह, गौरव त्यागी, सुधीर जैन, अर्जुन मूंदड़ा, राकेश मंत्री, संस्था के वैभव, विशाल राणावत, विशाल चुंडावत, प्रियंका राजोरा, सुनीता सुथार, चंचल, स्वाति, मोनिका सहित जन प्रतिनिधि, अधिकारी, भगवती सेवा एवं शिक्षण संस्थान के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रामगोपाल ओझा ने किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE