सिंगोली। थानांतर्गत ग्राम कछाला के पास बुधवार दोपहर एक तेज रफ्तार बाईक गाय से टकराई गई जिससे दो युवक गंभीर घायल हो गए, बाद में दोनों को राहगीरों ने उपचार हेतु सिंगोली हॉस्पिटल पहुंचाया।
बताता जाता है कि दोनों युवक दोपहर करीब 12 बजे सिंगोली से बाईक पर सवार होकर अपने गांव ग्राम कछाला की ओर जा रहे थे, तब ही नीमच सिंगोली सड़क मार्ग पर ग्राम कछाला के पास अचानक दौड़ते हुए सड़क पर आई गाय से बाईक की भिड़ंत हो गई। जिससे ग्राम कछाला निवासी प्रकाश नायक और एक अन्य युवक गंभीर घायल हो गए जिन्हे तुरंत ही राहगीरों ने उपचार हेतु सिंगोली हॉस्पिटल पहुंचा दिया।