पिपलियामंडी। पिपलिया मंडी नगर में सड़क निर्माण कार्य के दौरान ठेकेदार की बड़ी लापरवाही सामने आई है। निर्माणधीन सड़क मार्ग तिराहे पर संकेत न लगे होने के चलते अब तक कई बाईक सवार गिर चुके है। वहीं कई कारों को भी नुकसान पहुंचा है। लापरवाही की अनदेखी के चलते कभी भी कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है। नगर परिषद के जिम्मेदारों को भी वार्ड क्रमांक एक पंथ पिपलिया में किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार है। रहवासियों ने जिम्मेदार अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से इस ओर ध्यान देने की मांग की है।