BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 20, 2024, 3:18 pm
KHABAR : स्कूल चले हम अभियान के तहत नवप्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर किया स्वागत, अतिथियों ने की उज्जवल भविष्य की कामना, पढ़े बाल मुकुंद नागर की खबर

Share On:-

दूदरसी। स्थानीय माध्यमिक विद्यालय में आज 20 जून 24 को अपराह्न 1 बजे सभागार में नवप्रवेशी बालक बालिकाओं का शाला परिवार की ओर से कुमकुम का तिलक लगाकर स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुरेश दास बैरागी ने सभी नवप्रवेशी बच्चों का स्वागत किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। बैरागी ने अपने उद्बोधन में कहा कि आप अच्छे से मन लगाकर पढ़ाई करें अपने शाला के सभी गुरूजन पढाई के प्रति गंभीर है और आपका भविष्य इनके हाथों उज्जवल है बस आप इनके द्वारा पढ़ाई गई विद्या को आत्मसात करें तभी आप एक सफल विद्यार्थी बन पाएंगे।
इस अवसर पर अध्यापक नंदलाल पाटीदार ने भी बालकों को बौध्दिक और सरल ज्ञान के उपर शिक्षा दी तथा साधारण ज्ञान को परिभाषित करते हुए बताया कि जब हम खेल खेलते हैं तो हमारा ध्यान एक लक्ष्य की तरफ रहता है जैसे फुटबॉल का खिलाड़ी को गोल करने का लक्ष्य रहता वह सभी खिलाड़ियों को क्रास करते हुए फुटबॉल को गोल के घेरे में डालकर गोल कर देता है उसी प्रकार आप भी पढ़ाई के इस क्षेत्र में अपने सभी साथियों से आगे निकल कर अच्छा ज्ञान अर्जित कर अपने परिवार का अपनी शाला का नाम रौशन कर सकते हैं लेकिन आपका ध्यान लक्ष्य की ओर केन्द्रित होना चाहिए। सर्व प्रथम मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर मुख्य अतिथि द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। अतिथि देवो भव के तहत मुख्य अतिथि का गुरुजनों ने मोतियों की माला पहनाकर कुमकुम का तिलक लगाकर आत्मीय स्वागत किया।
कार्यक्रम का संचालन मा वि के प्रधानाध्यापक अनील जैन ने किया।इस अवसर पर आजाद शर्मा व पुरोहित अध्यापक भी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE