मनासा। क्षेत्र में प्रशासन द्वारा अवैध रेत खनन को लेकर लगातार कार्रवाईयां की जा रही है। लेकिन रेत माफिया के नामों का खुलासा आज तक नहीं हुआ है। अभी हाल ही में राजपुरा में भी प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। लेकिन कोई भी नामजद नहीं हुआ। नाम सामने नहीं आने पर प्रशासन की कार्रवाई पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। नागरिकों ने तो यहां तक कहा है कि राजनीतिक रसूख के कारण प्रशासन नामों का खुलासा नहीं करता है।