BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 20, 2024, 4:05 pm
KHABAR : स्‍कूल चले हम अभियान के तहत कलेक्टर ने ली बच्चों की क्लास, पीएमश्री शासकीय उमावि बघाना में पूछे गणित के सवाल, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। स्‍कूल चले हम अभियान के तीसरे दिन गुरूवार को जनप्रतिनिधियों व जिला अधिकारियों ने विभिन्‍न विद्यालयों में जाकर, बच्‍चों को पढाया और उन्‍हें स्‍कूल नियमित रूप से आने व मन लगाकर पढाई करने के लिए प्रेरित किया। प्रवेशोत्‍सव के तीसरे दिन कलेक्‍टर दिनेश जैन ने पीएम श्री शा.क.मा.वि.बघाना पहुंचकर, कक्षा 6 से 8वीं तक की छात्राओं की क्‍लास लेकर, उन्‍हें गणित विषय का अध्‍यापन करवाया। कलेक्‍टर ने छात्राओं से स्‍मार्ट बोर्ड पर गणित के सवाल किए और उनका हल भी बताया। कलेक्‍टर ने छात्राओं से उदाहरण के रूप में सवाल पूंछे। ग्राफ व पूर्णांक के बारे में छात्राओं से सवाल पूंछे। छात्राओं ने भी कलेक्‍टर व्‍दारा पूछे गये सवालों के सही जवाब दिए।

कलेक्‍टर जैन ने छात्राओं से नियमित रूप से घर पर होमवर्क करने, पढाई के साथ ही खेलकूद, संगीत, चित्रकारी एवं अन्‍य गतिविधियों के बारे भी चर्चा की। पीएम श्री शा.क.मा.वि.बघाना में 16 कम्‍प्‍यूटर सेट की नई लेब स्‍थापित की गई है। कलेक्‍टर ने कम्‍प्‍यूटर लैब का भी निरीक्षण किया। उन्‍होने कहा, कि बघाना की छात्राओं के लिए कम्‍प्‍यूटर लेब की स्‍थापना एक बडी उपलब्‍धी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE