BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 20, 2024, 5:33 pm
BIG NEWS : जिले के ग्राम जादमी विद्यालय में मांस पकाने की घटना पर सरपंच को धारा 40 का नोटिस, सचिव को किया निलंबित, पढ़े दिलीप सौराष्ट्रीय की खबर 

Share On:-

शाजापुर। जिले के ग्राम जादमी के शासकीय प्रा.विद्यालय में मांस पकाये जाने की घटना को लेकर जिला पंचायत सीईओ  संतोष टैगोर द्वारा ग्राम पंचायत भदोनी के सरपंच  रतनलाल मालवीय को पंचायतराज अधिनियम 1993 की धारा 40 के तहत कार्यवाही करने के संबंध में नोटिस दिया गया एवं ग्राम पंचायत के सचिव भँवर सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।
जादमी शासकीय प्रा. विद्यालय में गत दिवस मांस पकाने की घटना जो मीडिया में व्यापक रूप से प्रसारित हुई थी। प्राथमिक विद्यालय जादमी में मांस पकाया जाने की सूचना प्राप्त होने पर जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केन्द्र से प्रारम्भिक जांच कराई गई। जांच में विकास खण्ड स्त्रोत समन्वयक जनपद शिक्षा केन्द्र शाजापुर ने संस्था में उपस्थित होकर जांच की गई जिसमें पाया गया कि आरोपी पीर खाँ निवासी ग्राम जादमी ग्राम पंचायत भदोनी द्वारा प्राथमिक विद्यालय जादमी में अतिक्रमण करते हुए 18 जून 2024 को संस्था परिसर में पकाया गया। घटना को देखते हुए मांस पकाने वाले आरोपी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। मुख्यकार्यपालन अधिकारी ने बताया कि अन्य दोषी कर्मचारियों के विरुद्ध संबंधित विभाग द्वारा अनुशासनात्मक कार्यवाही की जा रही हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE