मनासा। लोकसभा निर्वाचन 2024 में उत्कृष्ट कार्य करने एवं नीमच जिले की मनासा विधानसभा में शहरी क्षेत्र में सर्वाधिक वोटिंग करवाने पर ( टॉप पर ) प्रथम नंबर पर आने वाले मनासा बीएलओ सुमन्त आर्य व योगेश आर्य को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन द्वारा प्रशस्ति पत्र भेजकर उज्जवल भविष्य की कामनाएं की। एसडीएम मनासा द्वारा भी सम्मानित किया गया।