BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 20, 2024, 5:52 pm
KHABAR : नीमच सीए ब्रांच के सीए विद्यार्थियों ने किया स्वराज सूटिंग्स लिमिटेड और धानुका बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड औद्योगिक उत्पादन इकाईयों का अवलोकन, समझी कार्यप्रणाली, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। नीमच ब्रांच ऑफ सेंट्रल इंडिया रीजनल काउंसिल (सीआईआरसी) ऑफ द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) द्वारा 50 छात्रों के समूह ने शाखा कार्यालय एलआईसी ऑफिस के पास से बस द्वारा स्वराज सूटिंग्स लिमिटेड  और धनुका बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड झांझरवाड़ा क्षेत्र का औद्योगिक दौरा किया।

दौरे की शुरुआत स्वराज सूटिंग्स लिमिटेड से हुई। जहां कंपनी के प्लांट हेड ने छात्रों को उत्पादन प्रक्रिया, तकनीक और सप्लाई श्रृंखला के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कंपनी के विस्तार की योजनाओं और भविष्य की दृष्टि पर प्रकाश डाला, जिसमें उन्होंने बताया कि कंपनी का उद्देश्य आने वाले समय में कम से कम 25 चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की भर्ती करना है और स्वराज को वैश्विक ब्रांड बनाना है।

इसके बाद छात्रों ने धानुका बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड झांझरवाडा का दौरा किया, जहां उन्हें एथेनॉल उत्पादन की पूरी प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई, जिसमें कच्चे माल की खरीदी से लेकर तैयार एथेनॉल के परिवहन तक की प्रक्रिया की यात्रा शामिल थी।
नीमच ब्रांच ऑफ सीआईआरसी ऑफ आईसीएआई के अध्यक्ष सीए यशवर्धन जैन ने छात्रों को आगामी सीए डे सेलिब्रेशन प्रोग्राम में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि आईसीएआई छात्रों के समग्र विकास पर केंद्रित है और इस दिशा में टैलेंट हंट क्विज प्रतियोगिता, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट कोर्स, पब्लिक स्पीकिंग ओरिएंटेशन प्रोग्राम आदि का आयोजन किया जा रहा है, जिससे छात्रों का विकास केवल शैक्षणिक क्षेत्र में ही नहीं, बल्कि हर क्षेत्र में हो सके। 

औद्योगिक दौरे का समापन झांझरवाड़ा स्थित गीत फार्म और रिसॉर्ट में रात्रि स्नेह मिलन के साथ हुआ। कार्यक्रम का समन्वयन सीए देवेश नागदा द्वारा किया गया और सचिव सीए अभिषेक गोयल द्वारा विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उक्त दौरे में अन्य सीए सदस्य दिलीप मित्तल, अरविंद माहेश्वरी, राजकुमार गोयल, पियूष कड़ावत, पियूष चोपड़ा, मोहन रामनानी, नकुल जैन, रौनक मोटवानी, प्रशांत गुप्ता एवम श्रुति गोयल भी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE