BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 20, 2024, 6:26 pm
KHABAR : जिले में एक लाख से अधिक बच्‍चों को पिलाई जाएगी पोलियों की खुराक, कलेक्टर जैन ने अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, बोले- जिंदगी की खुराक पीने से एक भी बच्‍चा वंचित ना रहे, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। पल्‍स पोलियों टीकाकरण अभियान के तहत जिले में एक भी बच्‍चा पोलियों खुराक पीने से व‍ंचित ना रहे, यह अपील कलेक्टर दिनेश जैन ने पल्‍स पोलियो अभियान 23 जून 2024 के संचालन के पूर्व जिलेवासियों से की है। कलेक्‍टर जैन ने कहा कि पोलियो पर विजय बरकरार रखने के लिये निरंतर निगरानी एवं सघन रूप से बच्चें को वर्ष में दो बार पोलियों की दवाई पिलाना आवश्यक है। कलेक्‍टर जैन ने कहा कि पोलियों की खुराक से एक भी बच्चा छूटना नही चाहिए, एक भी बच्चा छूटा तो सुरक्षा चक्र टूट जावेगा तथा पुनः पोलियो की संभावना से इंकार नही किया जा सकता । कलेक्‍टर जैन ने बताया, कि प्रथम दिवस में बूथ पर शतप्रतिशत बच्चें को दवाई पिलाने वाले दल को पाचॅ हजार का नगद पुरस्कार प्रदान कर पुरस्कृत किया जावेगा।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.दिनेश प्रसाद ने बताया, कि पल्स पोलियों अभियान के सफल आयेाजन के लिये तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। तीन दिवसीय इस अभियान के प्रथम दिवस 95 प्रतिशत बूथ कवरेज सहित 100 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति हेतु कार्ययोजना तैयार की गई है। जिला टीकाकरण अधिकारी डा.बी.एल.सिसोदिया ने सभी अभिभावको से अपील की है कि वे अपने 5 वर्ष तक के बच्चें को 3 दिन तक चलने वाले  इस अभियान में निकट के पोलियो बूथ पर आवश्यक रूप से पोलियो की दो बूंद पिलाएं। पल्स पोलियो अभियान के प्रथम चरण में एक लाख 6 हजार 349 बच्चों को पोलियों की दवाई पिलाने के लिये कुल 802 दलों को गठन किया गया है। अभियान के लिये 21 ट्राजिट दल एवं 18 मोबाईल दलों का गठन किया गया है। रेल्वे स्टेशन, ईंट भट्टा क्षैत्र एंव सुदूर पहुचविहीन क्षैत्रों में दवाई पिलाएगी। कार्यक्रम के सुपरविजन हेतु कुल 107 सुपरवाईजर तैनात किए है। प्रवेशोत्सव के दौरान भी स्कूल में बच्चें के माध्यम से पल्स पोलियों के सम्बन्ध में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।  

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE