नीमच। मध्यप्रदेश राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2024, रविवार 23 जून 2024 को दो सत्रों में प्रातः 10.00 बजे से 12.00 बजे तक तथा दोपहर 2.15 बजे से 4.15 बजे तक जिला मुख्यालय के 4 परीक्षा केन्द्रो पर आयोजित की जा रही है। इस परीक्षा के लिए संभागीय पर्यवेक्षक सेवानिवृत वरिष्ठआई.ए.एस प्रभात पाराशर की अध्यक्षता में राज्य सेवा परीक्षा की पूर्व तैयारी के संबंध में 22 जून 2024 को दोपहर 12 बजे कलेक्टोरेट सभाकक्ष नीमच में बैठक आयोजित की गई है। डिप्टी कलेक्टर किरण आंजना ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष नीमच में आयोजित इस बैठक में समस्त परीक्षा प्रभारी, केन्द्राध्यक्षों एवं पर्यवेक्षको को बैठक में अनिवार्यतः उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।