BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 21, 2024, 10:26 am
BIG NEWS : इस दिन होगी मानसून की एंट्री, 35 जिलों में आंधी बारिश का अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश में तीन दिन से पड़ रही भीषण गर्मी के बाद एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिला है। प्रदेश के कई जिलों में देर रात झमाझम बारिश हुई। जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं राजधानी भोपाल में रात से सुबह तक बारिश के साथ तेज हवा चली। इधर अगर मालवा में भी सुबह 7 बजे से बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार 2 से 3 दिन में मानसून की एंट्री हो सकती है।


जल्द दस्तक देगा मानसून
मानसून से पहले मध्यप्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार एमपी में दो वेदर सिस्टम एक्टिव है। जिसके वजह से बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। मौसम विभाग की माने तो 2 से 3 दिन में मध्य प्रदेश में मानसून दस्तक देगा। मौसम विभाग ने प्रदेश के 13 जिलों में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं एमपी के 35 जिलों में गरज चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई है।


फांसी वाली रस्सी से होगी पैसों की बारिशरू तंत्र-मंत्र से पैसा कमाने फांसी से लटका कर युवक की हत्या, शव को नदी में फेंक की रस्सी की पूजा, जानिए फिर क्या हुआ


इन जिलों में बिजली गिरने की संभावना
मौसम विभाग ने जबलपुर, छिंदवाड़ा, विदिशा, हरदा, बैतूल, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी, उमरिया कटनी में तेज आंधी तूफान के साथ बिजली गिरने चेतवानी जारी की है। वहीं जबलपुर, कटनी, सिवनी में बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है।


आगर मालवा में हुई तेज बारिश
इधर आगर मालवा जिला मुख्यालय सहित क्षेत्र में शुक्रवार सुबह से प्री मानसून की बारिश ने मौसम में ठंडक घोल दी। अलसुबह से यहां तेज हवाएं चल रही थी और बिजली की चमक दिखाई दे रही थी, सुबह करीब 7 बजे से शुरू हुई हल्की बारिश देखते ही देखते झमाझम बारिश में तब्दील हो गई। बारिश का दौर करीब 1 घंटे से ज्यादा समय तक जारी रहा जिसकी वजह से तापमान में गिरावट आई और माहौल ठंडा हो गया। बारिश का दौर थमने के बाद उमस का सामना करना पड़ सकता है। बतादें कि क्षेत्र के किसानों ने बोवनी के लिए अपने खेत तैयार कर रखें है और अब उन्हें मानसून की बारिश का इंतजार है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE