BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 21, 2024, 11:09 am
KHABAR : सांसद विधायक कलेक्टर एसपी सहित बच्चो ने किया योग, बारिश बनी बाधा, वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होने से कलेक्टर नाराज हुए, पढे़ खबर

Share On:-

उज्जैन। 10वा अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस शुक्रवार को मनाया गया इस मौके पर सामूहिक योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम राजाभाऊ महाकाल स्टेडियम दशहरा मैदान पर आयोजित हुआ। इधर शहर में अलग-अलग जगह पर योग के कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमें शिप्रा नदी पर शिप्रा तैराक दल के बच्चों ने नदी में योग किया।


देर रात से लगातार हो रही बारिश के कारण दशहरा मैदान पूरा गिला हो चूका था। अल सुबह भी बारिश हो रही थी। जिसके कारण सुबह 7 बजे तक काम संख्या में पहुंचे लोग भी मैदान के शेड में नजर आए, बारिश थमने के बाद कलेक्टर एसपी बच्चो के बीच योग करते दिखे। सामान्य योगाभ्यास 7 से 7.45 बजे तक और अन्त में आभार एवं कार्यक्रम का समापन प्रातरू 7.50 बजे किया गया। हालांकि मैदान गीला देखकर कलेक्टर नीरज सिंह निगम कमिश्नर आशीष पाठक पर नाराज हो गए और उन्होंने कहा कि वैकल्पिक व्यवस्था करने के निर्देश दिए थे तो फिर क्यों नहीं किये गए।


इस मौके पर सामूहिक कार्यक्रम में सांसद अनिल फिरोजिया,महापौर मुकेश टटवाल, संभागायुक्त संजय जैन, आईजी संतोष सिंह, कलेक्टर नीरज सिंह, एसपी प्रदीप शर्मा सहित कई जन प्रतिनिधि और आला अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में कई स्कूलो के बच्चो को आमंत्रित किया गया था। बच्चो ने भी योगाभ्यास किया। सामूहिक योग कार्यक्रम में भारत सरकार द्वारा निर्धारित क्रम एवं प्रोटोकाल अनुसार एक साथ योगाभ्यास किया गया। स्थानीय जिला आयुष विभाग की समस्त इकाईयां दशहरा मैदान में आयोजित सामूहिक योग कार्यक्रम में शामिल हुई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE