BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 21, 2024, 12:13 pm
KHABAR : मंडी परिसर में हुआ योग दिवस का कार्यक्रम, बीमारी को रोकने का काम करता है योग - विधायक मारू, पढे़ शबीर बोहरा की खबर

Share On:-

मनासा। योग एक ऐसी विधा है जो हमे स्वस्थ्य रखती है योग हमारी प्राचीन ऋषिमुनियों की संस्कृति का अहम हिस्सा है जो कि लगातार प्रचलित है योग से ऋषि मुनियों ने सिद्धियां प्राप्त की आज भले हम सिद्धियां प्राप्त नही कर सकते है लेकिन बीमारी को आने से पहले उसे रोकने का काम योग से कर सकते है। हमारे प्रधानमंत्री मोदी ने योग की पहचान अंतरराष्ट्रीय स्तर तक बनाई और उसके बाद विश्व भर में 21 जून योग दिवस के रूप में जाना जाने लगा।


यह बात विधायक अनिरुद्ध (माधव) मारू ने कृषि उपज मंडी परिसर में योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में कहीं। एसडीएम पवन बारिया सहित प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी, जनप्रतिनिधी, गणमान्य नागरिक ओर विद्यार्थियों की उपस्थिति में योग दिवस कार्यक्रम हुआ। 


मारू ने कहा योग एक ऐसी क्रिया है जो आपको निरोगी रखने सबसे महत्वपूर्ण सहयोगी है। आप निरन्तर योग करते है तो आपकी मस्तिष्क की शक्ति भी बढ़ती हैं आपकी याद रखने की शक्ति बढ़ती है आप अपने दैनिक जीवन मे तय कर ले हमें रोज मिनिमम आधा घण्टा योग करना है उससे आपकी एकाग्रता बढ़ेगी, आपकी सोचने की शक्ति बढ़ जाएगी ओर स्वस्थ्य भी ठीक रहेगा। हम योग को अपनी दिनचर्या में शामिल कर भविष्य में आने वाले परेशानियों से बच सकते है इसलिए आप सभी  योग अवश्य करे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE