चित्तौड़गढ़। राजस्थान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के द्वारा आरक्षण को लेकर महिलाओं ने एक दूसरे का मुंह मीठा करा कर अपनी खुशी व्यक्त की। जिला अध्यक्ष वीणा दशोरा के निर्देशन में महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष व चित्तौड़ विधानसभा योग संयोजिका की अध्यक्षता तथा नगर मंडल अध्यक्ष सागर सोनी के आतिथ्य में सेंती स्थित सांसद कार्यालय पर एक बैठक आयोजित की गई।
महिला मोर्चा नगर मीडिया प्रभारी रेखा जारोली ने बताया कि इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष सागर सोनी ने महिलाओं के आरक्षण तथा 21 जून को मनाए जाने वाले योग दिवस के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महिलाओं को तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती में 30 प्रतिशत् को बढ़ाकर 50 प्रतिशत् सिटी कर दी गई है।
इंदिरा सुखवाल ने कहा कि राजस्थान सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण में मोदी ने 33 प्रतिशत् आरक्षण के साथ शिक्षक भर्ती में 50 प्रतिशत आरक्षण देकर महिलाओं को दोहरा लाभ दिया है। इस अवसर पर नगर की पदाधिकारी नगर उपाध्यक्ष अलका चतुर्वेदी ने मोदी तथा भजनलाल द्वारा महिलाओं को दिए गए सम्मान पर खुशी व्यक्त की । महामंत्री सुष्मिता गोस्वामी ने योग के फायदे बताकर योग दिवस की जानकारी दी। इसी क्रम में कोषाध्यक्ष ज्योति व्यास ने ष् हम चलेंगे साथ-साथ, हम होंगे कामयाब एक दिनष् गीत की पंक्तियों से समस्त मातृ शक्ति का उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर लोकेश त्रिपाठी, दीपक शर्मा, तारावती धाकड़ सहित कई भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहें , साथ ही मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने की खुशी में समस्त महिला मोर्चा पदाधिकारीयों ने एक दूसरे का मुँह मीठा कराकर खुशी व्यक्त की। इस बैठक में जिला मंत्री संजू लड्ढा , जिला उपाध्यक्ष एवं जिला योग संयोजिका प्रेमलता गोस्वामी , पार्षद रमा शर्मा , सिंपल वैष्णव , महालक्ष्मी गोस्वामी ,अंजना , चंदा , पिंकी सोमाणी , गोविंद कंवर , सविता , कविता , प्रेम , माया छपरीबंद , देवकी , रुचि , माया सोनी , मधु , बसंती आदि जिले तथा नगर के महिला पदाधिकारी गण मौजूद रहें।