चित्तौड़गढ़। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सी पी जोशी के लोकसभा चुनाव मे रिकार्ड मतों से विजयी होने की कामना पूरी होने पर विकलांग कार्यकर्ता रतनलाल द्वारा सांवलिया जी पदयात्रा करने के बाद आज यहां खरडेश्वर महादेव में आयोजित कार्यक्रम में रतनलाल का मेवाड़ी पाग और ऊपरना पहनाकर सम्मान किया। राशमी तहसील के लुकड़ी गांव निवासी रतनलाल जाट एक पैर से निशक्त हैं और वर्षों से मीरा मार्केट में चाय की थड़ी लगाकर रोजगार कर रहे हैं। उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी के पुनः सांसद बनने की सांवरिया सेठ से प्रार्थना की थी और मनोकामना पूरी होने पर उन्होंने पदयात्रा की। शुक्रवार को खरदेश्वर महादेव परिसर में आयोजित समारोह के दौरान जोशी ने रतन लाल को सम्मानित करते हुए कहा कि ऐसे निष्ठावान और समर्पित कार्यकर्ताओं के बुते पर ही पार्टी देश को सुशासन का नेतृत्व दे रही है। ऐसे कार्यकर्ताओं की निष्ठा भावना और सेवा को प्रणाम।