गरोठ। आज थाना परिसर गरोठ में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अति. पुलिस अधीक्षक गरोठ हेमलता कुरील, एसडीओपी गरोठ राजाराम धाकड़, थाना प्रभारी गांधीसागर तरुणा भारद्वाज, थाना प्रभारी गरोठ प्रभात गौड़ एवं गरोठ डिवीजन के थाना गरोठ, भानपुरा, गांधीसागर पुलिस स्टाफ को योग प्रशिक्षक अनिल मौर्य द्वारा योग कराकर योग क्लास ली गई। प्रशिक्षण में गरोठ डिवीजन के 57 पुलिस के जवानों ने भाग लिया।