मनासा। आज शासकीय माध्यमिक विद्यालय भदवा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बहुत ही उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में एसएमसी अध्यक्ष मेघराज धनगर, अशोक गुर्जर युवा नेता, प्रधानाध्यापक वीरेंद्र कुमार पाटीदार, शिक्षक विजयेन्द्र कुमार चौरड़िया, गोकुल वर्मा, दशरथमल लोहार, जसवंत सिंह चौहान तथा विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने बड़े उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक वीरेंद्र कुमार पाटीदार ने योग को अपने जीवन में अपनाने एवं इसके लाभ के बारे में विस्तार से बताया।