मनासा। नगर में भूमाफियां द्वारा भूखंड बेचकर तयशुदा राशी लेने के बाद रजिस्ट्री कराने से इंकार करने का मामला सामने आया है। रजिस्ट्री नही कराने की बात से पिडित भूखंड खरीददार ने पुलिस थाने में शिकायती आवेदन कर न्याय की गुहार लगाई है। नगर में लंबे समय से भूमाफियां द्वारा इस तरह के कालेकारनामे आएं दिन किए जा रहे है। एक भूखंड को 3 से चार बार बेच रहे है।
नगर के वार्ड नंबर 2 पार्षद प्रतिनिधी दिनेश राठौर ने नगर के एक भूमाफियां और दो दलालो के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। राठौर ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उसने वार्ड 2 में प्रेम विहार कॉलोनी पुलिस थाने के पीछे भूखंडधारी अशोक पिता रमेशचंद्र सोनी से 20 बाय 40 का 65 नंबर का भूखंड 20 फरवरी 2024 को खरीदा था। भूखंड का सौदा दलाल मनोज झंवर और नरेन्द्र कुशवाह ने 8.31 लाख में तय करवाया था। जिसका एग्रीमेंट भी हुआ। राठौर ने बताया कि मैने साई पेटे अशोक सोनी को 2.31 लाख रूपए दोनो ही दलालो की उपस्थिति में दिए। बाकी का पेमेंट तय शर्ताे और समय के अनुरूप करना एग्रीमेंट में दर्ज है। मेरे द्वारा अभी तक भूखंड की तय राशी में से 7.31 लाख रूपए भूखंड धारी सोनी को दिए गए। बाकी 1 लाख रूपए लेकर पिछले 20 दिनो से दोनो दलालो और सोनी के पास जा रहा हूं। लेकिन भूमाफियां सोनी और दोनो दलालो की नियत में खोट पैदा होने से उन्होने रजिस्ट्री कराने से इंकार कर दिया। यही उनके द्वारा धमकी दी जा रही है कि तुम्हारे दिए हुए पैसे वापस ले लो और सौदा केंसल है। राठौर ने कहा कि मेरे साथ में कुछ घटना होती है तो उसके जिम्मेदार ये तीनो होगे। प्रशासन और पुलिस इस मामले में मेरे साथ न्याय करे और भूमाफियां के खिलाफ कार्रवाई करे। वही भूखंड का सौदा कराने वाले दलाल मनोज झंवर ने बताया कि भूखंड सौदे के पेटे दिनेश राठौर ने सिर्फ 2.31 लाख ही दिए है। बाकी की राशी नही दी गई वह झुठा आरोप लगा रहा है। विधानसभा चुनाव के दौरान जब रूपए देने के लिए फोन लगाया तो आचार संहिता के बाद पेमेंट करने की बात कहीं थी। वही दुसरी और भूखंड खरीददार राठौर ने बताया कि एग्रीमेंट में साफ तौर पर लिखा है कि 2.31 लाख साई में दिए और 2 लाख रूपए 1 मार्च 2024 को दिए जिसका जिक्र एग्रीमेंट है। और 50 -50 हजार की 6 किश्तो में मेरे द्वारा भुगतान किया गया। दलाल और भूखंड धारी झुठ बोलकर सौदे से मुकरना चाहते है।