चित्तौड़गढ़। पिछले एक माह के दौरान जिले के विभिन्न थानान्तर्गत दो साधुओं सहित चार अज्ञात लोगों की अकाल मृत्यु होने पर शिवसेना की ओर से उनका हिन्दू रीति, रिवाज के अनुसार अंतिम संस्कार किया गया।
शिवसेना जिला प्रमुख गोपाल वेद के अनुसार तीन मृतक चित्तौड़गढ़ सदर थानान्तर्गत तथा एक निम्बाहेड़ा थानान्तर्गत था। एक चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन पर तथा दो को बीमारी की स्थिति में जिला चिकित्सालय में तथा निम्बाहेड़ा थानान्तर्गत एक अन्य को बीमारी की स्थिति में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहाँ इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
पुलिस ने मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करा कर शिवसेना जिला प्रमुख को मौके पर बुलाकर शवों को उन्हें सुपुर्द कर दिया। दो साधुओं सहित चारों मृतक हिन्दू थे जिनका सिटी मोक्षधाम में अंतिम संस्कार किया गया।
मीडिया प्रमुख कैलाश सोनी के अनुसार इस दौरान भारत विकास परिषद के नवीन वर्डिया, पार्षद अनिल ईनाणी, रमेश ईनाणी, सम्पत कालिया, हेमंत भट्ट, मातेश्वरी गो कृपा के पुष्कर नराणिया, इस्माइल भाई, शंभू गायरी, मातेश्वरी सेवा संस्थान के भेरूलाल शर्मा, किशन ओड़, दुर्गेश ओड़, सागर सरगरा, रतन गुर्जर सहित स्वयंसेवी संगठनों के कईं कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।