चित्तौड़गढ़। स्थानीय आई.पी.एस. मेमोरियल फाउंडेशन द्वारा 21 जून विश्व संगीत दिवस के अवसर पर पुराने मधुर गीतों से सजी एक शाम का आयोजन आज शुक्रवार को सांय 7 बजे से ऋतुराज वाटिका में होगा।
जानकारी देते हुए संस्थान के संयोजक संदीप सेठिया एवं महेन्द्र शर्मा ने बताया कि जिसमें संस्थान के लगभग 12 सुरीले कलाकारों द्वारा मधुर गीतों की प्रस्तुतियॉ दी जाएगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथी ऋतुराज वाटिका के प्रबंधक भगवानलाल तडबा होगे। साथ ही कार्यक्रम की अध्यक्षता रावतभाटा एडीएम विनोद मल्होत्रा एवं श्रीमती संतोष मल्हौत्रा करेगी।
कार्यक्रम का संचालन डॉ.सुशीला लढ्ढा एवं अधिवक्ता भारती गहलोत करेंगी। कार्यक्रम समस्त श्रोताओ के लिए पूर्णतया निःशुल्क रहेगा।