चित्तौड़गढ़। भीषण गर्मी को देखते हुए श्री सांवरिया चिकित्सालय परिसर में गुरुवार को भामाशाहों द्वारा ठंडा पानी उपलब्ध करवाने के लिए वाटर कूलर लगाया गया। चित्तौड़गढ़ में इन दिनों जारी भीषण गर्मी को देखते हुए श्री सांवरिया चिकित्सालय परिसर में पूज्य सिंधी पंचायत के पूर्व अध्यक्ष किशोर वासवानी, पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी धैर्य कुमार ठक्कर, मोतीलाल खटवानी के सहयोग से ठंडा पानी उपलब्ध करवाने के लिए वाटर कूलर लगाया गया। इस अवसर पर समाज के कई लोग मौजूद थे।