नीमच। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस देश दुनिया में बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा है। देश प्रदेश के साथ नीमच में भी योग दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नीमच के सीएसवी अग्रोहा भवन पर जिला स्तरीय सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
इस कार्यक्रम में जिले के कलेक्टर एसपी सहित आला अधिकारी व जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए। स्कूली बच्चों के साथ सूर्य नमस्कार योग किया। इस दौरान प्रत्येक योग के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई और उसके लाभ भी बताए गए।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक दिलीप सिह परिहार, कलेक्टर दिनेश जैन, एसपी अंकित जायसवाल, एडिशनल एसपी नवल सिंह सिसोदिया, जिला पंचायत सीईओ गुरु प्रसाद, एडीएम लक्ष्मी गामड़, नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चौपडा, जिला शिक्षा अधिकारी सी के शर्मा, सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व अधिकारी, स्कूली बच्चे की उपस्थिति रहे।