BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 21, 2024, 3:27 pm
REPORT : फिर से एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड की तैयारी में जुटा नीमच, एक दिन में एक लाख लोगों के रक्‍त समूह परीक्षण का लक्ष्‍य, जिलेवासियों में अपार उत्साह, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले की सभी पंचायतों एवं नगरीय निकायों में 28 जून को रक्त समूह परीक्षण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।  जिले की सभी पंचायतो एवं सभी नगरीय निकायों में रक्त समूह परीक्षण शिविर लगाए जा रहे हैं।

कलेक्‍टर दिनेश जैन एवं जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद के मार्गदर्शन में आयोजित इन रक्‍त समूह परीक्षण शिविरों में हाई स्कूल स्‍तर के बच्चो से लेकर 65 वर्ष तक की आयु के लोगों का रक्‍त समूह परीक्षण करवाया जा सकेगा। आज के समय में रक्त समूह की जानकारी हर एक व्यक्ति को होना अत्यंत आवश्यक है ।चाहे कॉलेज में एडमिशन में, ड्राइविंग लाइसेंस में, या कहीं हॉस्पिटल में रक्तदान करना हो या रक्त की आवश्यकता हो, इन सभी में ब्लड ग्रुप की जानकारी होना  आवश्यक होता है  ।इन्‍ही आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए आम आदमी की सुविधा के लिए कलेक्टर के मार्गदर्शन में जिले में रक्त समूह  परीक्षण शिविर  प्रत्येक पंचायत स्तर पर एक साथ एक ही दिन में लगाने का निर्णय लिया लिया गया है। इस दिन पूरे जिले में लगभग   एक लाख से अधिक लोगों का रक्तसमूह परीक्षण  करने का लक्ष्‍य रखा गया है। रक्त समूह की डायरेक्टरी  बनाई जाएगी यह डायरेक्टरी  हर पंचायत को उपलब्ध करवाई जाएगी ।

जिले में आयोजित होने वाले रक्त पर समूह परीक्षण शिविरों की तैयारियों  के संबंध मे कलेक्टर दिनेश जैन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी गुरुप्रसाद द्वारा शहर की स्वयंसेवी  एवं सामाजिक संस्थाओं की गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक ली गई। बैठक में संस्थाओं द्वारा  नीमच शहर में एक ही जगह पर रक्त परीक्षण शिविर लगाने का निर्णय लिया और 5000 से अधिक लोगो का रक्त   समूह कराने का लक्ष्य लक्ष्य रखा है। यह एक और विश्व रिकार्ड होगा । रिकॉर्ड बनाने के लिए सभी स्वयंसेवी संस्थाओं ने अलग अलग  वार्ड मे  लोगों को जागरुक कर रक्त समूह परीक्षण  करवाने की जिम्मेदारी ली है।

इस अभियान  के तहत प्रत्येक संस्था ने कम से कम 300 लोगो के ब्लड ग्रुप करवाने का लक्ष्य लेकर पूरा करने का संकल्प लिया है । नीमच शहर के शा.बा.उ.मा.विद्यालय क्रमांक 2  में यह कैंप लगाने का निर्णय लिया और 28 जून को एक दिन में नीमच शहर के 5000  से अधिक लोगों का रक्त समूह परीक्षण  कर एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड  बनाने की और नीमच जिला अग्रसर हो रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE