खरगोन। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रजापिता ब्रम्हाकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा कसरावद के पिपलगोन की ब्रम्हाकुमारी बहनो द्वारा योगाभ्यास का आयोजन किया गया। सामान्य योग अभ्यासक्रम के अनुसार योग का संचालन कर रहे योगा शिक्षक भुवानीराम सरजालिया के निर्देशन में तथा ब्र.कु. रोशनी बहन एवं ब्र.कु. वर्षा बहन की उपस्थिति में योग प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व जनपद अध्यक्ष अमरसिंह जी पटेल, योगा शिक्षक भुवानीराम सरजालिया, वार्ड पंच मोहन जी तिवारी, शिक्षक विकास शर्मा आदि उपस्थित रहे।
ब्रम्हाकुमारी बहनो ने योग अभ्यास के अंत में संकल्प, ध्यान व शान्ति पाठ कराया और कहा कि ज्यादातर लोग केवल 21 जून को एक ही दिन योग अभ्यास करते हैं आज के दिन हमें योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प लेना चाहिए। यह आयोजन हमें रोज ही योग अभ्यास करने के लिए बल देता है। आमंत्रित अतिथियों एवं ग्रामीणजनो ने अनुशासन के साथ योग का अभ्यास किया।