खरगोन। कसरावद सब जेल में योग दिवस के अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं पदेन अधीक्षक सब जेल कसरावद के मार्गदर्शन में विशेष योग शिविर का आयोजन कराया गया। शिविर में आर्ट ऑफ़ लिविंग संस्था बोराँवा कसरावद के योग प्रशिक्षक प्रो. अतुल उपाध्याय तथा स्वप्निल सर के द्वारा सभी बंदियों और स्टाफ को योगाभ्यास कराया गया। कार्यक्रम के आयोजन में अकील ख़ान पीएलवी सब जेल कसरावद का विशेष योगदान रहा है। कार्यक्रम में जेलर धर्मवीर सिंह उमरैया एवं समस्त जेल स्टाफ उपस्थित रहे।