चित्तौड़गढ़। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) महेन्द्र सिंह सिसोदिया के निर्देशानुसार अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला एवं सेशन न्यायालय परिसर चित्तौड़गढ़ स्थित एडीआर सेन्टर पर हार्ट फुलनेस संस्था की ओर से योगाभ्यास कराया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ जिला एवं सेशन न्यायाधीश महेन्द्र सिंह सिसोदिया द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात् योगाचार्य महावीर जैन ने विभिन्न यौगिक क्रियाओं का महत्व बताते हुए उनका अभ्यास करवाया। हार्ट फुलनेस संस्था की ओर से उपस्थित सुनील खण्डेलिया ने बताया कि ध्यान से मानसिक शान्ति व आन्तरिक हर्ष प्राप्त किया जा सकता है। हार्ट फुलनेस वैश्विक, आध्यात्मिक संस्था है जिसके सौजन्य में यह कार्यक्रम सम्पन्न करवाया गया। इस अवसर पर न्यायाधीश राकेश कुमार शर्मा पारिवारिक न्यायालय, अमित सहलोत, न्यायाधीश पोक्सो-2, विनोद बैरवा, अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश संख्या-2, संतोष बैरवा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, इन्दर सिंह मीणा , अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या 1, मुकेश चावला, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या 2, संगीता मोगा, अतिरिक्त न्यायिक मजिस्ट्रेट, जिला न्यायिक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजेश व्यास, सचिव विनोद पानखानिया एवं न्यायिक कर्मचारी गण उपस्थित रहे।